
नववर्ष पर हापुड़ में पुलिस सतर्कता बढ़ी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): नववर्ष के आगमन को लेकर संभावित हुड़दंग को रोकने तथा हुंडदगियों को सबक सिखाने के लिए जनपद हापुड़ में पुलिस ने स्वयं को तैयार कर लिया है और हुड़दंगी सलाखों के पीछे होंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वह नववर्ष सोहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए। जनपद भर में पुलिस नववर्ष के उपलक्ष्य में बैरिकेड लगाकर जगह-जगह चेकिंग करेगी। पुलिस ड्रिंक व ड्राइव पर विशेष निगाह रखेगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने तथा हुड़दंगियों को पुलिस नहीं बख्शेगी की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























