हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गश्त कर रही हापुड़ पुलिस ने मेरठ रोड पर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक कुत्ते को पशु चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया. डायल 112 पीआरवी 300 पर तैनात पुलिसकर्मी सुमित, अनुज और हरेंद्र हापुड़ की मेरठ रोड पर गश्त कर रहे थे तभी मेरठ रोड पर पुलिसकर्मियों की नजर सड़क किनारे घायल पड़े कुत्ते पर पड़ी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी से पशु चिकित्सालय पहुंचाया.
Study at 75% Tution Fee Only!: Sanskar Educational Group
























