हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर बाइक, सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा गिरी जिससे दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मामला मंगलवार का है जब गांव शाहपुर निवासी सोनू पुत्र महेंद्र तथा विपिन पुत्र ब्रह्म सिंह बाइक पर सवार जा रहे थे. जैसे ही बाइक बाबूगढ़ के कुचेसर चोपला पर पहुंची तो सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी. हादसा इतना जोरदार था कि विपिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विपिन को घायल अवस्था में अस्पताल के लिए ले जाया गया जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक

























