
बाबूगढ़ थाना परिसर में सीओ ने मिशन शक्ति टीम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ परिसर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक चतुर्वेदी ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यरत टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी मनीष पाल एवं मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की तथा टीम को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए।
बैठक में मिशन शक्ति टीम को विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने टीम को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















