👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गंगा नगरी बृजघाट में पिछले दो दिनों से लावारिस अवस्था में खड़ी बाइक को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बृजघाट में फव्वारा चौक के पास लावारिस बाइक मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दो दिन से लावारिस खड़ी बाइक को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बाइक पर एक हेलमेट भी रखा हुआ था जिसके मालिक की तलाश की जा रही है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























