👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गांधी जयंती के अवसर पर जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ परिसर में रविवार को महात्मा गांधी के संकल्पों को याद कर पुलिस ने स्वच्छता की शपथ ली और प्रति हफ्ते दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।





























