👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर रविवार को हापुड़ में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया और लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से एक जागरुकता रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने हरी झंडी दिखा कर किया। जागरुकता रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा के नारे लगा रहे थे। रैली ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। रैली परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के सहयोग से आयोजित की गई।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर






















