👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है और नियमों का पाठ पढ़ा रही है। इसी क्रम में हापुड़ के तहसील चौराहा पर बुधवार की रात पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया। पुलिस का कहना है कि सड़क पर चलते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, शराब पीकर वाहन ना चलाएं, अपने और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात पुलिस जगह-जगह अभियान चला रही है और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। जरूरत पड़ने पर चालान की कार्रवाई भी की जा रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई की है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
























