
👁 118 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने स्टंट करने वाले वाहनों पर बुधवार को कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों ने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। हापुड़ पुलिस ने एक ब्रेजा, दो ऑटो, एक मॉडिफाइड बाइक के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही स्टंट करने वाले ट्रैक्टरों की तलाश की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ऑटो चालकों ने कान पकड़कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।आपको बता दें कि हापुड़ की सड़कों पर मंगलवार को ऑटो व ट्रैक्टर आदि वाहनों ने जमकर स्टंट किया था जिनकी वीडियो पर वायरल हुई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्टंटबाजों को जमकर सबक सिखाया और वाहनों का चालान किया।
























