👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी दीपावली पर्व आदि त्यौहारों के मद्देनजर जनपद की पुलिस ने निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र व जनपद के पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों, मुख्य बाजारों सहित मुख्य मार्गों पर गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है पुलिस पिकैट्स पर तैनात पुलिस कर्मियों को राउंड दी क्लाक अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जनपद के सभी थानों के अन्तर्गत मुख्य मार्गों तथा संपर्क मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है यातायात रूल का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चल रहा है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625






























