हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में बीती रात दो बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और बहस होने लगी। परिजनों ने बच्चों को समझाने की जगह मैदान में उतरने का फैसला लिया और देखते ही देखते कहासुनी शुरू हो गई। वहीं किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जिसने समय रहते स्थिति पर काबू पाया और मामला शांत कराया।
दरअसल गांव में दो बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों बच्चों के परिजन आमने-सामने उतर आए और जमकर कहासुनी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सभी को उनके घर भेज कर मामला शांत कराया। पुलिस ने सख्ती दिखा कर स्थिति को समय रहते काबू में कर लिया वरना विवाद बढ़ सकता था।


























