हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली के एक व्यापारी ने जनपद हापुड़, बुलंदशहर के रहने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर थाना बाबूगढ़ पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ कुल 6 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने से आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। धोखाधड़ी के इस मुकदमे में 4 महिलाएं भी शामिल हैं।
दिल्ली निवासी गुरजीत सिंह चावला पुत्र स्वर्ण सिंह चावला ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सरस्वती एंक्लेव निवासी महेंद्र कुमार शर्मा पुत्र रतिराम शर्मा, विवेक विहार राधापुरी निवासी दीपा शर्मा पत्नी महेंद्र कुमार शर्मा, श्रीनगर रेलवे रोड हापुड़ निवासी उत्कर्ष रस्तोगी पुत्र पन्नालाल रस्तोगी, गुलावठी के गांधी गंज निवासी नानक चंद गर्ग पुत्र रामकुमार कर समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें हापुड़ के ज्ञानलोक तथा जनपद बुलंदशहर के गुलावठी के मोहल्ला शयादत, चौधरी सिनेमा रोड, चौधरी चित्रलोक के सामने रहने वाले आरोपी भी शामिल हैं।
दर्ज एफ आई आर के अनुसार मामला एक स्कूल से जुड़ा है जहां व्यापारी का आरोप है कि आरोपियों ने जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चकसैनपुर में व्यापारी को धोखा देकर एक स्कूल को बंद करा कर अवैध रूप से अन्य स्कूल संचालित किया जिसका पता विभाग में उपेड़ा बाबूगढ़ दर्ज है।
पीड़ित व्यापारी को जब मामले की जानकारी हासिल हुई तो उसने मुकदमा दर्ज कराकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























