👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक तेंदुए की सूचना मिलने पर पुलिस दौड़ पड़ी और मौके पर पहुंच गई। साथ ही ग्रामीण भी मौके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और वन विभाग को सूचित किया।
बता दें कि मामला बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर का है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गुरुवार की रात गांव के बाहर तेंदुए के पैरों के निशान देखे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच करने लगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हो गए। हालांकि इस दौरान तेंदुआ हाथ नहीं आया।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588






















