हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा सीट पर भाजपाई जीत सुनिश्चित मान रहे है। वास्तविकता से परे भाजपाई भ्रम में है। लोगों के मन का गुब्बार मतदान के दिन निकल जाए, तो कोई ताज्जुब नहीं होगा।
यदि गत लोकसभा चुनाव, नगर पालिका परिषद हापुड़ का चुनाव और जिला पंचायत चुनाव, ग्राम पंचायत व ब्लाक चुनाव पर नजर डालें तो स्पष्ट नजर आ रहा है कि हापुड़ विधान सीट पर भाजपा का ग्राफ गिरा है औऱ अब तो मोदी, योगी की लहर भी नजर नहीं आ रही है। भाजपा के असरदार नेताओं की तिकड़ी से भाजपाई व आम जनता नाराज है और जनता इस तिकड़ी को तोड़ने पर उतारु है।
भाजपा से टिकट पाने की दौड़ में भाजपा विधायक विजयपाल, पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन अमृत कुमार, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, भाजकी की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, मनोज बाल्मीकि, गौरव रुड़कीवाल, भूतपूर्व विधायक जय प्रकाश व बिजेंद्र कुमार नक्शे, मुंशी लाल जयंत आदि दौड़ में है।
यदि राजनीतिज्ञ विश्लेषकों की मानें तो हापुड़ सीट पर भाजपा व बसपा के बीच सीधा संघर्ष होगा। यदि किसी चर्चित चेहरे को मैदान में उतारा जाता है तो जीत के चांस बहुत कम हैं औऱ यदि नया चेहरा चुनाव मैदान में उतरा है तो वह फाइट में होगा। फिलहाल भाजपाइयों के कारनामों के कारण हापुड़ सीट सहज ही भाजपा के पक्ष में जाती हुई दिखाई नहीं दे रही है। 15 जनवरी-2022 तक भाजपा प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। ऐसा विश्वसनीय सूत्र बता रहे है।
NEW YEAR OFFER: SS Fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041






















