👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस के थाना हापुड़ देहात पुलिस में तैनात कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने एक खोई हुई बच्ची को उसकी मां से मिलाया। बच्ची को पाकर मां ने पुलिस का धन्यवाद अदा किया। दरअसल मामला शनिवार की रात का है जब हापुड़ देहात क्षेत्र की चौकी भीमनगर के पास एक बच्ची रोती हुई अपनी मां को ढूंढ रही थी। बताया जा रहा है कि मां अपनी बच्ची के साथ पैठ में आई थी जो अपनी बच्ची से बिछड़ गई। बच्ची को रोता हुआ देख कांस्टेबस देवेंद्र सिंह ने बाईक पर बैठाकर घंटो की मशक्त कर बच्ची को उसके गांव मुरादपुर पहुंचाया और परिजनों से मिलाया।
DIWALI OFFER: देसी शुद्ध घी मात्र 500 रु प्रति लीटर: 9068607739





























