
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस जनपद हापुड के जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी के घर मंगलवार की भोर में पुलिस जा पहुंची और लखनऊ जाने से रोक लिया।बता दें कि 18 दिसम्बर को कांग्रेस ने घोषणा कर रखी है कि विधान सभा का घेराव किया जाएगा।घेराव में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष को लखनऊ जाना था,परन्तु पुलिस ने जिलाध्यक्ष को हाउस एरेस्ट कर लिया।जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक डरी हुई सरकार है जो जनता और मुख्य विपक्षी पार्टी खास तौर से कांग्रेस से इतनी डरी हुई है के जनता के हकों की लड़ाई को लड़ने ही नहीं देना चाहती।आज सुबह 6 बजे फिर से पुलिस का भारी अमला मेरे घर आया और एक छुपी हुई धमकी में बोला गया “आदेश है जाने तो देंगे नहीं शांति से घर पर रहिए नहीं तो लॉकअप में डाल देंगे”।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214
























