बेवजह सड़क पर घूमने वाले नौजवानों से पुलिस ने की पूछताछ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की पुलिस ने रविवार को बेवजह सड़क पर घूमने वाले नौजवानों से पूछताछ की और हिदायत दी कि किसी प्रकार की हरकत सहन नहीं होगी।
जनपद हापुड के थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों ने रविवार को प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चैकिंग की।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों ने रविवार को प्रमुख बाजारों, गांव/कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी।पुलिस का यह क्रम जारी रहेगा।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























