हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल जनपद हापुड द्वारा भामाशाह जयंती पर उन्हें याद किया तथा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विचार गोष्टी का भी आयोजन किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल व्यापारी नेता ने कहा कि भले ही प्रदेश में दर्जनों व्यापारी संगठन हो किंतु हम सबका लक्ष्य व्यापारी हित ही है। शासन द्वारा व्यापारी हित की घोषणा पर उनका धन्यवाद भी जरूरी है। हमारी लड़ाई मुद्दों पर है जो जारी रहेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुदित बंसल ने अमित सिंघल को हापुड़ फेडरेशन का शहर महामंत्री घोषित किया। गोष्ठी में शहर अध्यक्ष वीरेंद्र पीलू सर्राफ राहुल बंसल गौरव गर्ग अमित गढ़ वाले अमित खल वाले योगेश कुमार टीटू नीरज कंसल डिंपल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























