👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल मैदान में उतरा और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लोगों से बातचीत की। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों में गश्त की। साथ ही जगह-जगह वाहनों की चेकिंग भी की और संदिग्धों से पूछताछ की। संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग पर चेकिंग की और गली-मोहल्लों में जाकर व्यवस्थाओं को परखा।




























