
👁 13 views Views
रिक्रूट आरक्षियों के संग पुलिस अफसरों ने किया भोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत बने पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए बड़ा खाना (भोज) का आयोजन कर उनके संग भोजन किया और परंपरा अनुसार अधिकारियों ने रिक्रूट को स्वयं खाना परोसा।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ वरूण मिश्र व अनीता चौहान आदि उपस्थित थे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























