हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गौसाई में शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने दबिश देकर एक साधु को थाना सिंभावली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस साधु को अपने साथ जीप में बैठाकर ले गई। साधु पर हरियाणा के एक थाने में किशोरी का अपहरण कर छेड़छाड़ का मामले दर्ज है जिसके चलते हरियाणा पुलिस ने साधु को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ पहुंची हरियाणा पुलिस ने बताया कि आरोपी साधु का नाम अजय गिरी है जो कि हरियाणा के एक गांव का रहने वाला है। साधु पर हरियाणा के जनपद करनाल के थाना मधुबन में एक केस दर्ज है। साधु पर आरोप है कि उसने 11 फरवरी 2021 को हरियाणा क्षेत्र के एक गांव से अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक किशोरी का अपहरण किया फिर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की।
किशोरी के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने आरोपी साधु के बारे में जानकारी दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वह जांच के लिए हापुड़ पहुंच गई और सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर गौसाई में दबिश दी। पुलिस ने गांव में एक आश्रम बनाकर रह रहे अजय गिरि नाम के एक साधु को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए हरियाणा ले गई। आरोपी के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ समेत पॉक्सो एक्ट का मुकदमा मधुबन थाने में दर्ज है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी करीब दो साल पहले गांव में आया था जो कि साधु के वेश में रह रहा था।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606

































