
👁 22 views Views
दो वाहन चोर पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना पुलिस ने दो वाहन चोर दबोच कर चोरी की दो बाइक बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल व दो अवैध चाकू बरामद किए है।आरोपी हापुड के गांव सरावा का दीपांशु व शेखपुर खिचरा का वासिल है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























