सशस्त्र मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने दबोचा










सशस्त्र मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने दबोचा

हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर पुलिस और एक बाइक सवार बदमाश की बुधवार की रात पुलिस से हुई मुठभेड़ मे बदमाश घायल हो गया।घायल बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक चोरी की मोटर साइकिल स्पेलण्ड़र तथा 1700/- रुपये नकद बरामद किए है।हापुड पुलिस क्षेत्राधिकारी वरूण मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात हापुड ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस बदनौली मार्ग पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार को पुलिस ने चैकिंग के लिए रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर करके भागने लगा।पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए फायर किया तो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल भेजा है। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल व गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ टिम्बल पुत्र अमीचन्द निवासी ग्राम जनूपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ हाल निवासी ग्राम टियाला थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ बताया है।घायल बदमाश ने हापुड से एक इलैक्ट्रिक स्कूटी चोरी करना भी स्वीकार किया है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में वाहन चोरी, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!