हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने बैंकों के बाहर बिना लॉक लगाए वाहन खड़ा करने वालों को भी चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि निश्चित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें। सड़कों पर वाहन खड़ा करने से यातायात में व्यवधान पैदा होता है। पुलिस ने बैंकों में सीसीटीवी कैमरे, सायरन इत्यादि की जांच की।
बता दें कि बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे का कहना है कि पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जिसका उद्देश्य मजबूत कानून व्यवस्था को स्थापित करना है। पुलिस ने इस दौरान संदिग्धों को चेताया और बेवजह एटीएम, बैंकों के आसपास न घूमने की सलाह दी।




























