31 लाख रुपए के खोए हुए मोबाइल पुलिस ने स्वामियों को सौंपे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चालू कलैडर वर्ष-2023 के अंतिम दिन 31 दिसम्बर रविवार को जनपद हापुड़ पुलिस ने खोए हुआ 125 मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत 31.25 लाख रुपए है। खोए हुई मोबाइलों को पाकर फोन स्वामियों को चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने असंभव को संभव कर दिखाया है। जिस वजह से उन्हें उनके मोबाइल फोन वापिस मिले है।
हापुड़ पुलिस लाइन में रविवार को खोए हुए मोबाइल स्वामियों को आमंत्रित किया गया था। जहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस अधीक्षक के साथ सैल्फी भी ली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद हापुड़ में नागरिकों के गुमशुदा व खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने हेतु एक नई पहल शुरु की गई थी। जिसके तहत लिंक व क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। जनपद की स्वाट टीम ने अथक प्रयास करके विभिन्न राज्यों व जनपदों से 125 मोबाइल फोन बरामद किए। जिनमें से 105 मोबाइल क्यू आर कोड द्वारा दर्ज शिकायत से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि अब लोग घर बैठे ही अपने खोए हुए अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की लिंक क्यू आर कोड के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























