
बच्ची पर तेल गिरने के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने बच्ची पर तेल गिरने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि मामले में अमित का तर्क था कि आग लगने पर तेल को घर के बाहर फेंक रहा था। उसी दौरान दुर्घटनावश तेल बच्ची पर गिर गया।

आपको बता दें कि मामला 16 नवंबर का है जब स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी पुनीत प्रभाकर की छह साल की बेटी जानवी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी उनके पड़ोसी अमित बंसल की पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय खोलने तेल में आग लग गई। जानकारी मिलने पर अमित बंसल तुरंत रसोई की ओर दौड़े और खोलते हुए तेल से भरी कढ़ाई को उन्होंने घर के बाहर फेंका। इसके बाद जानवी तेल की चपेट में आकर झुलस गई थी। मामले में पुलिस ने पुनीत प्रभाकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























