हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत देहली गेट पर चोरी-छिपे दो बूचड़काने संचालित करने वाले तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रात संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारी की, परंतु आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने दावा किया है कि पशुवध करने और उनका मांस बेचने के तीनों आरोपी जल्दी ही पुलिस पकड़ में होंगे और उनके शरणादाताओं को भी नहीं बख्शा जाएगा।
पुलिस ने एक सूचना पर देहली गेट इलाके में संचालित दो अवैध बूचड़खानों पर बुधवार को छापा मारी करके भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष बरामद किए थे और संचालक छत कूद कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने एक बूचड़खाने के मालिक तोहीद व उसके बेटे शादाब तथा दूसरे अवैध बूचड़खाने के मालिक हाजी सगीर के बेटे हारुन के विरुद्ध पशु क्रुरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि पुलिस ने अवैध बूचड़खाने से भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष बरामद किए जिन्हें हटाने के लिए जेसीबी मशीन मंगानी पड़ी थी। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की कुंडली तथा सम्पत्ति का ब्यौरा खंगालने में लगी है।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739































