👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में माल निस्तारण के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पिलखुवा पर पंजीकृत मुकदमों से संबधित माल (1100 पेटी अंग्रेजी शराब) को न्यायालय से अनुमति के पश्चात आबकारी अधिनियम से संबधित माल/शराब (1100 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत करीब 80 लाख रुपये) को थाना पिलखुवा के चौकी एचपीडीए प्रांगण में गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया।




























