👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात को एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर का नाम नफीस है जिसपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार नफीस पर जनपद हापुड़ के थाना धौलाना में 14 मुकदमे जबकि गाजियाबाद के मसूरी में एक मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पास से एक अवैध तमंचा में जिंदा कारतूस बरामद किया है. साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया है.





























