👁 0 views Views
बाइक पर रील बनाते स्टंटबाज को पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया और वह सींखचों के पीछे चला गया।
दो युवकों द्वारा थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत बुलेट मोटर साइकिल पर बिना हेलमेट व शर्ट उतारकर स्टंट करते हुए रील बनाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उक्त वायरल वीडियो का हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एक युवक (बाइक चालक) को मय बुलेट मोटर साइकिल गिरफ्तार कर लाया और मुकद्दमा दर्ज कर दिया है।
हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील की है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो वर्ना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537





























