अवैध मीट के धंधे में लिप्त कारोबारी को पुलिस ने दबोच कर जेल भेजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने प्रतिबंधित मवेशी के मीट के कारोबार में लिप्त एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित पशु का मीट व पशु वध में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान गोवर्धन कालोनी से अवैध पशु कटान करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार, जिसके कब्जे से प्रतिबन्धित पशु का मांस, अवशेष व पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए है।आरोपी सिम्भावली के सुभाष विहार कालोनी का मोहन धुना है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























