मीट सप्लाई करने निकले बरेली के व्यापारी को पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रतिबंधित पशु का मांस सप्लाई करने निकला एक मीट कारोबारी को सिम्भावली पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक छोटा हाथी तथा सात कुंतल मांस बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना सिम्भावली पुलिस नया बाईपास पर चैकिंग कर रही थी कि छोटा हाथी को रुकने का इशारा किया तो उसका चालक कूद कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी जनपद बरेली के थाना फतेहा गंज के गांव निकसभा का सौरभ सिंह है। पुलिस ने छोटा हाथी को जब्त कर उससे 7 कुंतल प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। पूछताछ के आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मांस लेकर बरेली से आया था।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























