
ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने ग्राम ह्रदयपुर निवासी देव व अथर आलम पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने की घटना में नामजद व वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी गांव हृदयपुर का अतीकुर्रहमान है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846





























