छेड़छाड़ के आरोपी मुस्तकीम को पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर की कोठी गेट पुलिस चौकी के अंतर्गत एक मौहल्ले की युवती के साथ आए दिन छेड़छाड़ करने और पीछा करने के आरोपी मुस्तकीम को पुलिस ने धर दबोचा। युवती के परिवार ने पुलिस रिपोर्ट में गांव दादरी के मुस्तकीम को नामजद किया है।
आरोप के अनुसार मुस्तकीम रोजाना युवती की पीछा करते हुए आवाजकसी करता था और छेड़छाड़ करता था। एक दिन मौका पाकर मुस्तकीम युवती के घर जा धमका और औछी हरकतों पर उतर आया। परिवारजनों के विरोध पर आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट में मौहल्ले के अनेक लोग गवाह बने है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम के विरुद्ध पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है और पुलिस ने मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























