👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित कमेला रोड के एक बड़े गोदाम में अवैध रुप से पशुओं के अवशेषों का भंडारण करने वाले चार धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कमेला रोड पर हाजी अनवार के गोदाम में मवेशियों के अवशेषों का अवैध रुप से भंडारण किया जा रहा है जिस कारण आस-पास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर गोदाम पर छापामारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोदाम मालिक हाजी अनवार व उसके तीन बेटे चमन अहमद, अबरार अहमद व उवैश है। हाजी अनवार व चमन अहमद के विरुद्ध पूर्व में भी मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने मंगलवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।























