
पीएनबी के बैंक ग्राहक परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ गढ़ रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गत कई दिनों से पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन खराब होने से बैंक ग्राहक परेशान हैं और कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है।
बैंक ग्राहक सत्य प्रकाश सीमन ने बताया कि आयकर रिटर्न भरने के लिए बैंक पासबुक अपडेट होना जरूरी है। वह गत कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। परंतु पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन वर्किंग ऑर्डर में नहीं है और वह चक्कर लगाकर थक चुके हैं। बैंक ग्राहक ने इसकी शिकायत विंडो-3 पर बैठे कर्मचारियों से की ओर आग्रह किया कि वह पासबुक अपडेट कर दे तो कर्मचारी बोला कि बैंक पासबुक तो मशीन ही अपडेट करेगी वह नहीं।
बैंक ग्राहक ने बैंक के हेड ऑफिस रिजर्व बैंक को ईमेल भेजकर ग्राहकों के प्रति लापरवाही के लिए दोषी को दंडित करने की मांग की है। वरना वह बैंकिंग आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















