
पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे जहां उन्होंने नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ हापुड़ मेरठ लोकसभा से सांसद अरुण गोविल से हाथ मिलाया जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल यह माना जा रहा है कि सांसद अरुण गोविल का कद बढ़ गया है। सिर्फ सांसद अरुण गोविल से पीएम मोदी का हाथ मिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीएम मोदी, दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल के पूर्ण खंड के उद्घाटन के लिए रविवार को मेरठ पहुंचे। इस अवसर पर उनके स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे लेकिन जब पीएम मोदी की नजर सांसद अरुण गोविल पर पड़ी तो उन्होंने सिर्फ उन्हीं से हाथ मिलाया। इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराहट के साथ आगे बढ़ गए। इस दृश्य को देखकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। माना जा रहा है कि सांसद अरुण गोविल का कद बढ़ गया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























