
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय ई.बी.एस. बाबूगढ़ छावनी में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र व जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नेताजी के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को स्मरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सभा में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। विद्य प्राचार्य श्री दीपक कुमार द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि नेताजी का जीवन आज भी युवाओं प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर होना चाहिए।
विद्यालय परिसर में विभिन्न क्षेत्रीय विद्यालयों से आए 90 विधार्थियों ने अपने संरक्षकों के साथ इस कार्यक्रम में प्रति की सर्वप्रथम मिशन पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों तथा उनके संरक्षकों को जलपान करा तथा डॉक्यूमेंट्री पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पी. एम. श्री बाबूगढ़ के कक्षा 10वी के छात्र त्रिशाल कुमार, द्वितीय स्थान एस. सी. एम. पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ की छात्रा ईशानवी तथा तृतीय स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय, हापुड़ के कक्षा नौ से कृष्णा और पी. एम. श्री केंद्रीय विद्यालय ई बी एस बा कक्षा ग्यारहवीं के छात्र नैतिक के द्वारा संयुक्त रूप से अर्जित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने विजेता छात्रों और प्रतिभागियों को आशीर्वाद स्वरूप प्रेरित करते कि हमें अपने जीवन में देशभक्ति, ईमानदारी, नैतिकता एवम कर्मठता के भाव को आत्मसात कर देश सेवा हेतु कृ रहना है।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने तथा साहस और आत्मबल के स बढ़ने का संदेश दिया। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण तालियों से गूंज उठा।
इस प्रकार पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय ई.बी.एस. बाबूगढ़ में आयोजित पराक्रम दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों देशप्रेम की भावना जागृत करने वाला तथा प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























