
जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एस. आर. टेबल टेनिस के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड, उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें हापुड़ जिले के भिन्न भिन्न स्कूल व खेल संस्थान से लगभग 150 बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। एस आर टेबल टेनिस के खिलाड़ी ने पदक जीते वहीं बालिकाओं के वर्ग में श्रीमती ब्रह्मा देवी स्कूल की छात्राओं ने सर्वाधिक पदक जीते।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का संचालन हापुड़ जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिरोही ने किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि पारुल सिंह कोषाधिकारी हापुड़, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट व उप विजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट देकर उत्साह वर्धन किया जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण ने बताया,
सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।
इसी के साथ टेबल टेनिस में सभी का परिणाम अच्छा रहा
टेबल टेनिस एकेडमी के कोच कुणाल सर का कहना है सभी बच्चे खेल में रुचि के साथ कठिन परिश्रम भी कर रहे है।
एस आर टेबल टेनिस एकेडमी के संस्थापक अभिषेक गोस्वामी का कहना है निरंतर प्रयास ही सफलता की सीढ़ी है। और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























