
कामर्शियल गैस सिलेंडर आवंटन में खेला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पूर्ति कार्यालय गैस डीलर व सरदार उपभोक्ताओं की सांठगांठ से कामर्शियल गैस सिलेंडर आवंटन में खेला चल रहा है और यह तथ्य उजागर हुआ है एक रेगुलेटर बनाने वाली कंपनी में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जांच पड़ताल के दौरान।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित गेस्ट हाउस के पास एल फैज प्रोडक्ट नाम से एक फर्म है जो रेगुलेटर बनाने का कारोबार करती है। बात 24 अप्रैल 2026 की दोपहर बाद की है जब फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना दमकल पुलिस आपूर्ति विभाग तक पहुंची और सभी विभागों से जिम्मेदार अफसर व पत्रकार भी पहुंच गए।
पूर्ति निरीक्षक, नायब तहसीलदार आदि ने निरीक्षण के दौरान 24 कामर्शियल खाली गैस सिलेंडर गोदाम में रखे हुए पाए। जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ कार्यालय के एक पत्र पर एक गैस एजेंसी ने एल फैज प्रोडक्ट नाम की फर्म को 16 अप्रैल को सप्लाई किए थे। परंतु फर्म ने खाली गैस सिलेंडर एक सप्ताह तक वापस नहीं किए थे जबकि एजेंसी अन्य उपभोक्ता से हाथों-हाथ खाली सिलेंडर वापिस लेती है। गैस आवंटन प्रक्रिया में एक बड़ा खेला होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
जिला पूर्ति अधिकारी को फर्म पर गैस खपत, गैस आवंटन तथा सिलेंडरों के भंडारण की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























