हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित नेहरू नगर से सफाई का काम कर वापस घर लौटते समय पिटबुल कुत्ते ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला के पैर की उंगली टूट गई, गहरे जख्म हो गए। बताया जा रहा है कि महिला की जाँघ समेत पांच जगह कुत्ते ने काटा। महिला का आरोप है कि कुत्ते का मालिक पास खड़ा हुआ देखता रहा लेकिन एक बार भी उसने कुत्ते को महिला से दूर करने की जहमत नहीं उठाई। महिला तड़पती रही थी रही, चिल्लाती रही लेकिन मालिक ने कुत्ते को नहीं पकड़ा।
हापुड़ की संजय बिहार कॉलोनी निवासी बबीता घरों में साफ-सफाई कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है जो नेहरू नगर में मौजूद एक घर की सफाई कर वापस घर लौट रही थी। इसी बीच एक घर से पिटबुल कुत्ता निकल आया जिसने महिला का पैर पकड़ लिया। कुत्ते के हमले के बाद महिला नाले में गिर गई। इस बीच कुत्ते ने महिला को पांच जगह काट लिया जिससे बबीता को गहरे जख्म आए हैं। जब कुत्ता महिला से दूर हुआ तो उसके मालिक ने उसे पकड़ा। ऐसे में लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है।
नहीं कराया पंजीकरण:
बता दें कि मालिक ने कुत्ते को अवैध रूप से पाला हुआ है जिसका पंजीकरण नगर पालिका परिषद हापुड़ में नहीं है।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261

























