👁 1 views Views
बुलंदशहर से आकर हापुड़ में रह रहा तमंचे के साथ थमा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी हापुड के मजीदपुरा का मौहम्मद जैद है।आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है जो हापुड आकर मजीद पुरा में रह रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गर्म कपड़ों पर 50% तक की भारी छूट: 9410442142

























