पिंक शौचालय पर फल विक्रेता का कब्जा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्थान-स्थान पर बने पिंक शौचालयों का लोग दुरुपयोग करके लाभ उठा रहे है। ताजा मामला हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित कोठी गेट मार्ग को जाने वाले रास्ते का है, जहां पिंक शौचालय को एक फल विक्रेता ने अपना गोदाम बना रखा है।
कोठी गेट मार्ग के कोने पर नगर पालिका हापुड़ ने शासन की नीति के अनुरुप एक पिंक शौचालय का निर्माण कराया था ताकि राहगीर लघुशंका आदि ने निवृत्त हो सकें और सफाई आदि के लिए सफाई कर्मचारी की तैनाती की गई। सफाई कर्मचारी भी नदारत है और पिंक शौचालय पर एक फल विक्रेता ने कब्जा कर लिया। फल विक्रेतात ने सड़क पर कब्जा कर लम्बी-चौड़ी दुकान भी लगा ली है।
पिंक शौचालय पर कब्जेधारी फल विक्रेता शौचालय का प्रयोग एक गोदाम के रुप में कर रहा है। गोदाम से फल निकालने और रखने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नागरिकों ने फल विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034





























