
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला साकेत निवासी महिला के साथ साइबर ठगों ने 6.89 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साकेत मोहल्ले की रहने वाली गरीमा ने बताया कि 16 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने उसे घर बैठे पैसे कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया। इसी बीच पीड़िता को धीरे-धीरे आरोपियों ने झांसे में ले लिया और उसने छह लाख 88 हजार 565 रुपए गंवा दिए। ठगी का एहसास होने पर वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181



























