
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक एलीवेटर रोड के नीचे बाइक को ज़िगज़ैग दौड़ा रहा है। रील बनाने की खातिर बाइक सवार अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहा है। ऐसे में क्षेत्र वासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पिलखुवा क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बाइक सवार युवक नियमों का मजाक बनाता हुआ नजर आ रहा है जो हाइवे पर जिगज़ैग बाइक दौड़ा रहा है। पीछे से यदि कोई वाहन अचानक आ जाए तो हादसा भी हो सकता है। ऐसे में मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























