पिलखुवा: बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करने का विरोध किया तो दो लोगों पर किया हमला












पिलखुवा: बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करने का विरोध किया तो दो लोगों पर किया हमला

हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में मंडी मोहल्ले के तिराहे पर सड़क पर खड़ी गाड़ी को साइड कराने के लिए कहना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। कार सवार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो लोगों को पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों लोग घायल हो गए। संदीप तोमर पुत्र राहुल सिंह निवासी गालंद पिलखुवा ने थाने में तहरीर देने की बात की है। हालांकि पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

संदीप तोमर ने बताया कि वह सोमवार की रात अपने साथी लवकुश व ललित के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंडी मोहल्ले की तिराहे पर पहुंचे तो सड़क पर एक युवक ने गाड़ी खड़ी की हुई थी। जब उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो कार सवार गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लवकुश पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके बाद किसी तरह आरोपी अपने घर की ओर भाग निकले तो रास्ते में आरोपियों ने लवकुश व आकाश तोमर पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देने की बात कही है। घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020







  • Related Posts

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ चैप्टर द्वारा शनिवार को सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया।…

    Read more

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को एक प्लॉट में बंद कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रीय गौ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर
    error: Content is protected !!