
पिलखुवा: रोड़ी से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर गिरी बजरी, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर फ्लाईओवर पर हापुड़ से गाजियाबाद जा रहा बजरी से भरा ट्रक सब्जी से लदे कैंटर को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलट गया जिससे काफी लम्बा जाम लग गया। हादसे से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है जिसमें पास की दुकान का कैमरा भी हिल गया। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक तथा परिचालक को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। बजरी से भरा ट्रक शनिवार की रात को हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो आगे सब्जी से लदा ट्रक खराब खड़ा था जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक की साइड लग गई और पलट गया। इस दौरान बजरी नीचे सड़क पर भी बिखर गई। वहीं ट्रक के पलटने के कारण फ्लाई ओवर की साईड मे लगी दीवार टूट गई और उसके पत्थर नीचे गिर गए जिसमे फ्लाई ओवर के नीचे पिलर नम्बर 54 कुलदीप पान के ऊपर पत्थर के टुकडे गिरने से वहां पर मौजूद लोगो मे भगदड मच गयी। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे आस पास के लोगो द्वारा उपचार के लिए भेजा गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























