
पिलखुवाः तीन नाबालिग किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र स्थित एक मौहल्ले की तीन नाबालिक किशोरियों जो की सहेली है। बताया गया है कि तीनों नाबालिग स्कूल गई थी और छुट्टी होने पर वह नहीं लौटी तो परिजनों ने चिंता जाहिर की। परिजनों ने नाबालिगों को इधर-उधर ढूंढा परंतु किशोरियों का कहीं पता न लगने पर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में नाबालिगों की लापता होने की जानकारी दी। पिलखुवा सीओ ने नाबालिग किशोरियों की लापता होने की सूचना पर पुलिस की दो टीमों को गठन किया है और लापता किशोरियों को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खागल कर छात्रों की तलाश में जुटी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























