हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की सुबह यूनिवर्सिटी जा रही एक छात्रा से बदमाशों ने कुंडल लूट लिए जिसके बाद छात्रा ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया। शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह अमरोहा निवासी एक छात्रा मोनाड यूनिवर्सिटी में पैदल जा रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। जैसे ही वह यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो पैदल आए बदमाशों ने छात्रा के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur





























