हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित श्री राम मंदिर के बराबर में एलएन रोड पर टूटी पुलिया की मरम्मत का काम बुधवार को शुरू हो गया। इस पुलिया के दुरुस्त होने से लोगों को राहत मिलेगी। आपको बता दें कि इस मार्ग से छात्रों व व्यापारियों के साथ-साथ ट्रकों का भी आना-जाना लगा रहता है। क्षतिग्रस्त पुलिया की चपेट में आने से एक बार तो माल से भरा ट्रक भी पलट गया था। हापुड़ पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल से हाल ही में लोगों ने शिकायत की जिसके बाद उन्होंने हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को पुलिया दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। पुलिया के दुरुस्त होने के बाद स्थानीय व्यापारियों ने हापुड़ मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल व नगर पालिका परिषद हापुड़ की चेयरमैन पुष्पा देवी का आभार जताया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065
























